VIDEO: कूड़ा निस्तारण केंद्र के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के गांव उपेड़ा में ग्रामीणों ने कूड़ा निस्तारण केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जिनका कहना है कि आबादी में कूड़ा निस्तारण केंद्र बनने नहीं दिया जाएगा। गांव वालों का कहना है कि यहां डंपिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को बेहद परेशानी होगी। ऐसे में सैकड़ों किसान गुरुवार को गांव उपेड़ा पहुंचे और कूड़ा निस्तारण केंद्र का जमकर विरोध किया।
बता दें कि ग्रामीणों का कहना है कि गांव में डंपिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है जबकि प्रधान पति अमरपाल चौधरी का कहना है कि डंपिंग ग्राउंड नहीं बल्कि कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण किया जा रहा है जहां सूखे और गीले कूड़े को अलग किया जाएगा जिसमें से कुछ कूड़ा हापुड़ भेजा जाएगा तथा कुछ से जैविक खाद बनाई जाएगी।
कूड़ा निस्तारण केंद्र के निर्माण पर गुस्साए भारतीय किसान यूनियन टिकैट के पदाधिकारी गांव उपेड़ा पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया जिनका कहना है कि किसी भी सूरत में इसका निर्माण गांव में होने नहीं दिया जाएगा। गांव में स्कूल है, आबादी है, होटल है जहां लोगों को परेशानी होगी।
इस दौरान बबली सिंह, जीते चौहान, हरीश त्यागी, सुभाष चौहान समेत सैकड़ों किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।

 







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!