VIDEO: लापरवाही: सड़क किनारे गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के बछलौता अंडरपास के पास करीब 10 फीट गहरा और इतना ही चौड़ा गड्ढा खोदा गया था जो हादसों को आमंत्रण दे रहा है। इस गड्ढे को खुदे हुए 4 से 5 महीने हो चुके हैं लेकिन अभी तक इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। ना तो किसी अधिकारी ने इस खुले हुए गड्ढे का संज्ञान लिया और ना ही ठेकेदार ने इसके चारों ओर रिफ्लेक्ट या संकेतक लगाए हैं जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं। कोहरे के कारण कई चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीण लगातार ठेकेदार का ध्यान इस ओर खींच रहे हैं लेकिन उसके कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।
बता दें कि बीबीनगर मार्ग पर बछलौता अंडरपास के पास की यह तस्वीर है जहां पिछले चार-पांच महीने से यही तस्वीर बनी हुई है। गड्ढे को क्यों खुदा इसका कारण भी स्पष्ट नहीं है। वहीं गड्ढे को खोदकर छोड़ दिया गया है जिसके आसपास किसी तरह का संकेतक या बोर्ड नहीं लगाया गया जिसकी वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। बताते चलें कि यह गड्ढा बाईपास की सर्विस रोड से भी सटा हुआ है जिस कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती हैं।

 







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!