हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के उपेड़ा चोपला पर बीती रात करीब 11:00 बजे कोहरे के कारण एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि ट्रक के आगे एक वाहन आ गया जिसे बचाने के चलते यह हादसा हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक मोदीनगर से चला जो कि बुधवार की रात करीब 11:00 बजे बाबूगढ़ के उपेड़ा चौपला पर पहुंचा। ट्रक के आगे एक वाहन आ गया जिसे बचाने के चलते चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और वह डिवाइडर पर चढ़ गया जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया।
यह हादसा कोहरे के कारण हुआ जहां ट्रक चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को साइड कराया।
पिलखुवा: दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच घायल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की धौलाना रोड पर रविवार की शाम दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क…
Read more






















