हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने बुधवार की शाम अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की और छह प्रकरणों में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। एचपीडीए ने इस दौरान हापुड़ की दस्तोई रोड पर गैस गोदाम के पास राकेश त्यागी द्वारा 9,500 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की, मोदीनगर रोड पर जय भगवान कश्यप, मनोज कुमार, विवेक कुमार द्वारा 15000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। अमित त्यागी द्वारा जसरूप नगर नाला रोड पर लगभग 4,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, पिंटू, राजेश दास और अमरजीत द्वारा मोदीनगर रोड पर गांव अब्दुल्लापुर बसंत गोयना में लगभग 4,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, राकेश कुमार पुत्र कांति सिंह, भोले पुत्र नौबत, सेवाराम पुत्र खजान सिंह द्वारा द्वारा की गई 18,000 वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग, मंगते प्रधान पुत्र सुमेर सिंह, हितेश मोदी और सुशील कुमार द्वारा गांव गोएना में लगभग 22,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।
एचपीडीए की इस कार्रवाई से भू माफियाओं में हड़कंप मचा है। अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। एचपीडीए की इस कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता टीके जैन, अवर अभियंता पीयूष जैन, राकेश सिंह तोमर, प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे जिन्होंने अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की।

















