संस्कृत भाषा का संरक्षण भारतीय सभ्यता और संस्कृति के लिए जरूरी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गौरैया बचाओ अभियान के अंतर्गत गौरैया की उड़ान टीम से डॉ०रेणु देवी ने गुरुकुल महाविद्यालय ततारपुर, हापुड़ के तत्वावधान में चल रहे संस्कृत भाषा के प्रबोधन वर्ग के समापन समारोह कार्यक्रम में 14 जनपदों के समक्ष गौरैया को बचाने की अपील की व उनको अपने अभियान के विभिन्न चरणों से परिचित कराया।
उन्होंने बताया कि जैसे संस्कृत भाषा हमारी विरासत है और इसका संरक्षण हमारी सभ्यता और संस्कृति के लिए अति आवश्यक है उसी प्रकार हमारी नई पीढ़ी का ध्यान हमारे पर्यावरण के हर जीव के संरक्षण के प्रति भी होना चाहिए।इसलिए हर मंच पर ये बातें होनी चाहिए।
डॉ. रेणु देवी ने बताया कि हमें पक्षियों के लिए प्रतिदिन नियम से दाना और पानी रखना चाहिए।गौरैया बचाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए संस्कृत भारती के प्रान्त शिक्षण प्रमुख आचार्य कुशल देव को लकडी के कृत्रिम घर व अपनी प्रकाशित पुस्तक को भेंट किया। संस्कृत भारती के द्वारा डॉ. रेणु व उनकी टीम के द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की व मेरठ प्रान्त की ओर से इस अभियान को आगे प्रचारित व प्रसारित करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर गुरुकुल महाविद्यालय ततारपुर के अध्यक्ष व मुख्य वक्ता चौ. शीशपाल,उत्तरप्रदेश संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष व कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. वाचस्पति मिश्र,सारस्वत अतिथि मंजू त्यागी सहित संस्कृत भारती के मंत्री विनायक हेगड़े,,प्रान्त संगठन मंत्री योगेश विद्यार्थी,ओम दत्त आर्य,डॉ. शिव कुमार ,आचार्य ज्ञान सिंह पंवार आदि उपस्थित थे।
राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…
Read more























