हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के पास पिछले तीन दिनों से साफ पानी की पाइप लाइन फटी हुई है जिससे अभी तक सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो गया है। पानी काफी तेजी से बर्बाद हो रहा है जिसके चलते आसपास के क्षेत्रों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास पानी भी भर गया है।
आपको बता दें कि मोदीनगर रोड पर फ्लाईओवर उतरने के पश्चात सरस्वती शिशु मंदिर से कुछ कदम पहले दाएं हाथ पर गली के बाहर का यह नजारा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से साफ पानी की पाइप लाइन फूट गई है। अज्ञात कारणों से पानी की पाइप लाइन फूट गई है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र में साफ पानी की बर्बादी के साथ-साथ पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई है जिनकी मांग है कि जल्द से जल्द संबंधित विभाग इस फूटी हुई पाइप लाइन को दुरुस्त करें।
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more























