हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गोल मार्केट में जबरदस्त अतिक्रमण है जिसकी वजह से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानदारों ने नियमों को ताक पर रख कर सड़कों पर अतिक्रमण किया हुआ है। किसी ने दुकान के बोर्ड को सड़क पर रख दिया है तो किसी ने सड़क पर दुकान ही लगा ली है। अधिकारियों की चेतावनी के बाद भी अतिक्रमणकारी पीछे हटने को तैयार नहीं है। ऐसे में जुर्माने की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
हापुड़ की गोल मार्केट में कुछ दुकानदार ऐसे हैं जिन्होंने बेधड़क होकर सड़क पर ही अपने बोर्ड लगा दिए हैं। इसकी वजह से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है जहां आने वाले ग्राहकों के साथ-साथ राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी होती है। बची कुची जगह ई रिक्शा वाले घेर लेते हैं। हर समय जाम की स्थिति बनी रहने से प्रदूषण भी होता है लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा कड़ी कार्रवाई ना होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही। लोगों की मांग है कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
























