अंतर्राज्यीय हथियार सप्लायर्स से हथियारों का जखीरा मिला










अंतर्राज्यीय हथियार सप्लायर्स से हथियारों का जखीरा मिला

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात पुलिस ने अंतर्राज्यीय हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हथियार सप्लायर्स के कब्जे से दो पिस्टल, पांच तमंचे तथा 8 कारतूस व एक बाइक बरामद की है। पकड़े गए हथियार सप्लायर्स बुलंदशहर से हथियार खरीद कर हरियाणा व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आन डिमांड गुंडों  को हथियार सप्लाई करते थे। हथियार सप्लायर एक तमंचे को पांच से सात हजार रुपए तथा पिस्टल को 50 हजार से एक लाख रुपए तक में बेचते थे।

जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि थाना हापुड़ देहात पुलिस के प्रभारी आशीष कुमार पुलिस बल के साथ दौमी पुल के पास चैकिंग कर रहे थे कि पुलिस ने तीन बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाश जनपद बुलंदशहर के थाना जेवर के अहमदगढ़ी का आकाश व हरीश है तथा जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ के गांव बेलाना का मोहित है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से उम्दा किस्म के दो पिस्टल, पांच तमंचे, 8 जिंदा कारतूस, तथा एक चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी हरियाणा व अन्य जनपदों में आन डिमांड पिस्टल व तमंचे सप्लाई करते थे। पुलिस इस अंतर्राज्यीय गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288








Related Posts

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

🔊 Listen to this वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभहापुड़,सीमन (ehapurnews.com): आर्य समाज मंदिर, हापुड़ में मंगलवार को वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ।…

Read more

साइबर ठगी:एक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी

🔊 Listen to this साइबर ठगी:एक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारीहापुड़,सूवि(ehapurnews.com):हापुड कलैक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय एक कार्यशाला का आयोजन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

साइबर ठगी:एक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी

साइबर ठगी:एक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी

एक के बदले 80 देने वाला धरा गया

एक के बदले 80 देने वाला धरा गया

कब्रिस्तान में चल रहा था जुआ,पुलिस ने पकड़ा

कब्रिस्तान में चल रहा था जुआ,पुलिस ने पकड़ा

पशु चोर को पुलिस ने दबोचा

पशु चोर को पुलिस ने दबोचा

भाजपा सरकार में भाजपाई लगे नोट कमाने में

भाजपा सरकार में भाजपाई लगे नोट कमाने में
error: Content is protected !!