हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ के चेयरमैन जगबीर सिंह गुर्जर के छोटे भाई 48 वर्षीय जयवीर सिंह गुर्जर का बीती देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया जिससे परिवार में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि जयवीर सिंह गुर्जर का अंतिम संस्कार गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में किया जाएगा।
नगर पंचायत बाबूगढ़ के चेयरमैन जगबीर सिंह गुर्जर के छोटे भाई जयवीर सिंह गुर्जर मंगलवार की रात को बाबूगढ़ छावनी स्थित मेडिकल स्टोर पर बैठे हुए थे। रात करीब 1:30 बजे जयवीर सिंह गुर्जर को हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। जयवीर सिंह गुर्जर के निधन पर लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। बाबूगढ़ के व्यापारियों, निवासियों, मेडिकल स्टोर संचालकों ने भी शोक व्यक्त किया है।
Hungry Hacker’s लाएं हैं फूड लवर्स के लिए BEST COMBO: 7248676869


























