👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह इन दिनों एक्शन मोड में हैं जिन्होंने गढ़मुक्तेश्वर के अल्लाह बख्श पुर में स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचकर निरीक्षण किया जहां उन्होंने टोल बूथ के आसपास रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए और कहा यदि टोल प्लाजा पर जाम लगा तो टोल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही टोल के आसपास बेवजह खड़े होने वाले वाहनों को भी यहां से हटाया जाए। दरअसल फ़ास्ट टैग होने के बावजूद टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। ऐसे में जाम की स्थिति उत्पन्न होती है जिसके चलते सीओ ने निर्देश दिए कि टोल प्लाजा पर जाम न लगे। अगर जाम लगता है तो प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225

























