हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली शुगर मिल पर किसान नेताओं ने गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर धरना देकर प्रदर्शन किया। किसानों की मांग है कि जल्द से जल्द गन्ने के बकाए का भुगतान किया जाए।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन गढ़मुक्तेश्वर के बैनर तले किसानों ने सोमवार को शुगर मिल पर धरना देकर प्रदर्शन किया। किसानों ने शुगर मिल और संबंधित विभाग को चेतावनी दी कि जल्द से जल्द किसानों के बकाए का भुगतान कराया जाए। भुगतान न होने से किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है। किसान ना तो अपने बच्चों की फीस भर पा रहा है और ना ही घर खर्च चला पा रहा है। किसान बेहद परेशान हैं। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि यदि उनकी नहीं सुनी तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे। कड़े लहजे में किसानों ने भुगतान करने की मांग की।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more
























