हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नव वर्ष के दूसरे दिन सोमवार की सुबह जब लोग सुबह उठे तो देखा कि सड़कें गीली पड़ी है। ऐसा लगा जैसे बारिश हुई हो। आपको बता दें कि औस से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों की सड़कें गीली हो गई। साथ ही सर्दी फिर बढ़ गई। सोमवार को सूर्य देवता ने दर्शन तो दिए लेकिन कड़ी ठंड के आगे धूप भी बेअसर रही। सुबह सड़कों पर निकले लोगों ने बताया कि ठंड बहुत ज्यादा है।
जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ समेत विभिन्न क्षेत्रों में यही तस्वीर दिखाई दी। जहां रविवार की रात को सड़कों पर एक तरफ कोहरा छा गया तो वहीं दूसरी ओर सर्द हवाओं ने लोगों की मुश्किलों को और ज्यादा बढ़ा दिया।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more
























