यूपी-112 के सेल्फी पाइंट पर सेल्फी लेने पहुंच रहे हैं बालक व बड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ पुलिस ने यूपी-112 के प्रचार-प्रसार हेतु तथा लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से अनेखा तरीका अपनाया है जिसके लिए पुलिस ने स्थान-स्थान पर सेल्फी पाइंट बनाए है।
हापुड़ नगर में अतरपुरा चौपला व फ्रीगंज पर यूपी-112 के प्रचार-प्रसार हेतु सेल्फी पाइंट बनाए गए है, जहां बच्चे, महिलाएं व पुरुष सेल्फी लेने पहुंच रहे है और सेल्फी को सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर साझा कर रहे है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि सेल्फी पाइंट स्थापना का उद्देश्य लोगों को पुलिस की विभिन्न जनोपयोगी सेवाओं के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देना है, साथ ही इश्तहार आदि भी वितरित किए जा रहे है। किसी भी मुसीबल में लोग यूपी-112 पर काल कर सकते है औऱ पलक झपकते ही पुलिस पीड़ित के द्वार पर होगी।

























