हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ डिपो के बेड़े में जल्द ही 20 नई बसें शामिल होने जा रही है जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। नए साल में हापुड़ डिपो को 20 नई बसों की सौगात मिलेगी। रोडवेज मुख्यालय से बसों के लिए अनुमति पहले ही मिल चुकी है जिसके बाद सभी रूटों पर बसों की संख्या बढ़ जाएगी और लोगों को राहत मिलेगी। इन 20 बसों में से दो बसों का संचालन नेपालगंज तक कराया जाएगा। उम्मीद है कि इसी महीने इन 20 नई बसों की सौगात डिपो को मिल जाएगी।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

























