हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर रविवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस दौरान आई टेन समेत कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं एक युवक ने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड करा कर जांच शुरू की।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457
























