पिलखुवा: न्यू ईयर पर पसरा मातम, भयंकर हादसे में मेडिकल छात्र समेत दो की मौत, 4 घायल










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एक तरह देश न्यू ईयर का जश्न मना रहा तो वहीं नववर्ष के आगमन पर एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहन नगर कॉलोनी के सामने एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक मेडिकल छात्र समेत दो की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया जो मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा मृतकों का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
यह सड़क हादसा पिलखुवा के मोहन नगर कॉलोनी के सामने पिलर नंबर 85 का है जहां दिनेश नगर से गाजियाबाद की ओर जा रही एक सेंट्रो कार पिलर नंबर 85 से टकरा गई। बताया जा रहा है कि सभी दिनेश नगर में न्यू ईयर का जश्न मना रहे थे जिसके बाद वह गाजियाबाद की ओर निकल पड़े। इसी बीच गाड़ी पिलर नंबर 85 से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि पिलखुवा के मोहल्ला शुक्लान निवासी आशीष तथा आशीष की बुआ के बेटे मेरठ निवासी हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। आशीष मेडिकल का छात्र था जबकि जिला रामपुर निवासी अमरजीत हाल निवासी दिनेश नगर, विशाल निवासी गांव भगवानपुर थाना सिंभावली, सागर निवासी बल्लभगढ़ हरियाणा समेत चार छात्र घायल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। आस-पास मौजूद लोग भी सड़क हादसे के दौरान सहम गए।

गाजियाबाद: ATS Mall में पाएं प्री लीजड शॉपस मल्टी ब्रेंड्स || मात्र 55 लाख से शुरु: 7037903700







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!