हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में मेरठ रोड से झड़ीना मार्ग का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 3 करोड़ 66 लाख रुपए से हुआ था जो अब टूटने लगा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताते चलें कि मेरठ रोड से लेकर गांव झड़ीना तक के लिए सड़क का निर्माण कराया गया था। सड़क की कुल लंबाई 8.2 किलोमीटर है जो जगह-जगह से टूटने शुरू हो गई है।अधिशासी अभियंता राकेश शर्मा का कहना है कि ओवरलोड डंपर चलने के कारण सड़क टूटना शुरू हो गई है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
गाजियाबाद: ATS Mall में पाएं प्री लीजड शॉपस मल्टी ब्रेंड्स || मात्र 55 लाख से शुरु: 7037903700
























