हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीरा बा मोदी का अहमदाबाद के यू एन मेहता अस्पताल में शुक्रवार को उपचार के दौरान निधन हो गया। पूरे देश ने पीएम मोदी की माता के निधन पर अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसी बीच हापुड़ के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात कर्मचारी जुहैब ने 6 फीट का पीएम मोदी की माता का पोर्ट्रेट बनाकर माता हीराबा को श्रद्धांजलि दी है।
बता दें कि पीएम की माता हीराबा ने अंतिम सांसे गांधीनगर स्थित यू एन मेहता अस्पताल में ली। हीरा बा के निधन के बाद देश ने अपने-अपने श्रद्धासुमन व्यक्त किए। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में पीएम मोदी ने मां हीरा बा की चिता को मुखाग्नि दी।
























