हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित कृष्णा नगर में टीएसएस के पास जर्जर अवस्था में खड़ा बिजली का एक खम्भा ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने पर अचानक गिर गया। क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आनन-फानन में बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत कर खम्भे को दुरुस्त किया।
मामला शुक्रवार की देर शाम का है जब भूंसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे ही कृष्णा नगर में पहुंची तो वह सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई जिससे खंभा गिर गया। बताया जा रहा है कि खंभा पहले से ही काफी जर्जर अवस्था में था जिसे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बदल दिया। राहत की बात यह रही इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई।
























