हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में दो बंदर एक जिस्म से जुड़े हैं। इन बंदरों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं। एक ही जिस्म से जुड़े होने पर लोग इन बंदरों को देख कर उन्हें खाना-पानी आदि भी दे रहे हैं। यह इन दिनों गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में चर्चा का विषय बने हुए हैं। अक्सर इन्हें बंदरों के झुंड में ही देखा गया है।
आपने अक्सर इंसानों में एक जिस्म दो जान को देखा होगा लेकिन गढ़मुक्तेश्वर में दो बंदर ऐसे हैं जो एक ही शरीर से जुड़े हैं। कुदरत के इस कदम से दोनों बंदरों का शरीर जुड़ा हुआ है।

























