हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर यूपी डायल 112 में कार्यरत महिला कॉन्स्टेबल प्रियम ने लोगों को डायल 112 के बारे में जागरूक किया और कहा कि यदि किसी भी तरह की आपात स्थिति आती है तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपात सहायता जल्द से जल्द आपके पास पहुंचेगी। इस दौरान महिला कॉन्स्टेबल प्रियम ने ई-रिक्शा पर पोस्टर लगाए, लोगों को पंपलेट बांटे, साथ ही राहगीरों को जागरूक भी किया।
लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है जहां हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर यूपी डायल 112 में आने जाने वाले लोगों, वाहन सवारों, महिलाओं, पुरुषों को जागरूक किया। जागरूकता का उद्देश्य लोगों को आपात सहायता में मदद पहुंचाना है।

























