दिव्यांगजनों को मिलेगी वित्तीय सहायता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दिव्यांगजनों के सहायतार्थ शासन द्वारा राज्य निधि से चार प्रकार की वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने का प्रावधान किया गया है। शासन द्वारा राज्य निधि से 4 मदों में वित्तीय सहायक उपलब्ध कराई जाएगी। वित्तीय सहायता के अंतर्गत निम्न घटक निम्नलिखित होंगे।
उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन चित्रों, हस्तकला आदि सहित उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी एवं कार्यशालाओ हेतु धनराशि सहायता के रूप में उपलब्ध कराना, उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन जिनका खेल/ललित कला/संगीत/ नृत्य/ फिल्म/ थिएटर साहित्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हो, उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में प्रतिभाग किए जाने एवं खेल आयोजन हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना, दैनिक जीवन की गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए बेंच मार्क दिव्यांगता के व्यक्तियों को उच्च सहायता वाले उपकरण (High Support Instrument) क्रय हेतु वित्तीय सहायता, उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन जो गंभीर बीमारियों यथा-कैंसर, थैलेसीमिया, प्लास्टिक, बहुस्कोलोरोसिस से ग्रसित हो तथा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य से आनछदित न हो को चिकित्सा हेतु वित्तीय सहायता।
अतः जनपद के सभी सरकारी/गैर सरकारी संस्थाएं एवं दिव्यांग जनों को अवगत कराना है कि राज्य निधि से दिव्यांग जनों को वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने हेतु प्रस्ताव शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देश के अनुसार समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुए कक्ष संख्या 16 कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विकास भवन हापुड़ को 15 जनवरी 2023 तक प्रस्तुत करें, ताकि आवश्यक कार्यवाही कर प्राप्त प्रस्ताव निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ को प्रेषित किया जा सके।
GPS लगाएं गाड़ी चोरी होने से बचाएं: 8979003261


























