हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के भीम नगर के लोग इन दिनों बेहद परेशान हैं। यहां नाली का पानी सड़क तक आ गया है जिसकी वजह से जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। यहां से गुजरने वाले राहगीर सड़क हादसे का शिकार हो रहे हैं लेकिन जिम्मेदार है कि उन्हें कोई फर्क ही नहीं पड़ता। स्थानीय लोगों ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर मामले में समाधान कराने की मांग की है। हापुड़ के भीम नगर के पीछे वाले रास्ते पर एलएन रोड का यह हाल है जहां के लोग बीमारियों से होकर गुजरने को मजबूर हैं। वैसे तो स्वास्थ्य विभाग लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण करता है लेकिन लगता है कि स्वास्थ्य विभाग को यहां मौजूद बीमारियों का अड्डा नजर नहीं आता। अगर नजर आता तो स्वास्थ्य विभाग भी संबंधित विभाग के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई जरूर करता।
फिलहाल की स्थिति को देखकर ऐसा लगता है कि लोगों को मजबूरन बीमारी के बीच ही रहना पड़ेगा। भीम नगर के हालात बेहद खराब हैं।


























