👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्मलीन परम पूज्य महाराज श्री परमानंद सरस्वती जी की पावन पुण्यतिथि ग्राम कन्या कल्याणपुर जनपद हापुड़ वासियों के द्वारा ग्राम कन्या कल्याणपुर के सिद्ध पीठ मां दुर्गा देवी मंदिर के प्रांगण में मनाई गई। शांतिकुंज हरिद्वार से आए हुए विद्वत ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ किया गया। यज्ञ में ग्राम वासियों ने आहुति डालकर अपने जीवन को कृतार्थ कर आशीर्वाद प्राप्त किया और पुण्य के भागीदार बने। यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी ग्रामीण उपस्थित रहे।


























