हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को भाजयुमो सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। इसी क्रम में हापुड़ भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा अटल भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक भाटी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया व कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह कस्तला ने किया। अटल भाषण प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष/हापुड़ जिला प्रभारी मान सिंह गोवस्वामी रहे।
अटल भाषण प्रतियोगिता में 50 युवाओं ने प्रतिभाग किया। सभी युवाओं को 4 विषय पर बोलने का अवसर प्राप्त किया गया।
1-पीएम नरेन्द्र मोदी का डिजिटल इंडिया गुड गवर्नेंस पर जोर देता है।
2-भारत 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है।
3-समय की मांग मुफ्तखोरी की राजनीति से विकास की राजनीति की ओर स्थानांतरण।
4-पीएम नरेन्द्र मोदी की सरकार का ध्यान युवाओं को सशक्त बनाने पर केन्द्रित है।
इन सभी विषय मे से किसी एक विषय पर इन सभी युवाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभाग करने वाले समस्त 50 युवाओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही क्षेत्रीय उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी मान सिंह गोवस्वामी व भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक भाटी ने प्रतियोगिता में तीन लोगो को सम्मानित किया।
प्रथम स्थान-अनिरुद्ध सिंह कस्तला, द्वितीय-रितिक त्यागी, सागर प्रजापति, तृतीय स्थान-तेजस्वी मिश्रा, अनुज को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष दीपक भाटी, जिला उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, अनिरुद्ध सिंह कस्तला, अंकुर चौधरी, जिला मंत्री गुड्डू प्रजापति, अंकुश बाल्मीकि, राहुल शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा, जिला कार्यालय प्रभारी तेजस्वी मिश्रा, जिला शोध प्रमुख सागर प्रजापति, योगेन्द्र राजपूत, विकास कुमार, शिव कुमार गौतम, वरदान शर्मा, कपिल शर्मा, गौरव त्यागी, सचिन सिरोही, अनुज शर्मा, शिवम शर्मा, आकाश तोमर, मोहित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























