व्यापारियों के साथ पुलिस की बैठक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे ने व्यापारियों के साथ सोमवार को मुलाकात की और उनसे जरूरी सुझाव मांगे। इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस को बताया कि किस तरह से कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है। इस दौरान ललित अग्रवाल छावनी वाले, अरविंद शर्मा सर्राफ, व्यापारी विक्की अग्रवाल, व्यापारी नेता संजय अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि पुलिस और व्यापारियों के साथ हुई इस बैठक का उद्देश्य कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना है। इसी दिशा में व्यापारियों ने जरूरी सुझाव पुलिस को दिए। पुलिस ने इस दौरान व्यापारियों को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया तो वहीं व्यापारियों ने पुलिस का सहयोग करने की बात कही। पुलिस का कहना है कि किसी भी सूरत में व्यापारियों को परेशान होने नहीं दिया जाएगा.
























