👁 0 views Views
भाकियू (अम्बावत) ने किसान हित में उठाए कदम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन (अम्बावत) ने किसान हित की सात सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप बंसल, रविंद्र प्रधान, दिनेश गुर्जर, तालिब चौधरी आदि सोमवार को जिला कलैक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारी को एक ज्ञापन दिया। संगठन की मुख्य मांगे है कि हाल ही में मुजफ्फरनगर में किसानों पर दर्ज मुकद्दमे वापिस लिए जाए। सरकारी दफ्तरों में अधिकारी किसानों की समस्याओं को सुनें और शीघ्र निस्तारण करें। किसानों के ट्रैल पर बिजली मीटर न लगाया जाए। किसानों को गन्ने के बकाया का भुगतान ब्याज सहित किया जाए आदि।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

























