👁 0 views Views
विधायक ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ विधानसभा क्षेत्र (सुरक्षित) से भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती ने रविवार को देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस मनाया और उन्हें याद किया।
भाजपा विधायक ने अपने साथिय़ों के साथ हापुड़ के अटल गौरव पार्क पहुंचे और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विधायक ने कहा कि अटल जी के आदर्श मानव के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर विधायक ने निर्धन व असहाय लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी से राहत दिलाने के लिए कम्बल वितरित किए।

































