हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गांव श्यामनगर में इंटरलॉकिंग टाइल्स से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। आने-जाने में ग्रामीण सड़क पर फिसल कर चोटिल हो रहे हैं। वाहन सवार भी कड़ी मशक्कत कर यहां से निकलते हैं। मामले में भारतीय किसान यूनियन अ अराजनैतिक ने चिंता जाहिर की है और संबंधित विभाग से इंटरलॉकिंग टाइल्स को दुरुस्त करने की मांग की है जिससे ग्रामीणों को परेशानी ना हो।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी का कहना है कि गांव श्याम नगर में पानी की टंकी का निर्माण होना है जिसके चलते पाइपलाइन के लिए ठेकेदार ने इंटरलॉकिंग टाइल्स को उखाड़ा लेकिन अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ है। पिछले दो महीने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। नालियों का पानी सड़क पर आ रहा है। लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। ऐसे में संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दें जिससे उन्हें परेशानी ना हो।
























