हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर नगर में शक्ति केंद्र-1 बूथ संख्या 308 पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया एवं साथ ही इस अवसर पर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को समस्त कार्यकर्ताओ के साथ सुना।
कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया, भाजपा जिला मंत्री पिंकी त्यागी, नगराध्यक्ष अंकुर त्यागी, भाजयुमो जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा, रोहित मल्होत्रा, विकास कुमार, शिवकुमार गौतम, योगेश वर्मा, उमेश कुमार, दीपेंद्र कुमार, गोपाल ठाकुर, दिनेश गर्ग, राजपाल, कृष्ण जाटव, योगेंद राजपूत, पवन जाटव, सतेन्द्र कुमार, अर्जुन शर्मा,करन गौतम,सुनील गोयल एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

























