हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना थाने के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में किराए पर अपनी महिंद्रा पिकअप चलाने वाले युवक ने भुगतान ना मिलने पर जहर खा लिया जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि गांव नगला उदयरामपुर के रोहित ने गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति की फैक्ट्री में अपनी महिंद्रा पिकअप किराए पर लगा रखी थी। आरोप है कि पिछले 3 महीने से भुगतान न मिलने से रोहित बेहद परेशान था जो लगातार अपने भुगतान की मांग कर रहा था। भुगतान न होने के चलते वह अपनी किश्त भी जमा नहीं कर पा रहा था जिसके बाद रोहित ने फैक्ट्री के अंदर जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

























