सीडीओ ने ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों का किया निरीक्षण










हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): मुख्य विकास अधिकारी (सी डी ओ ) प्रेरणा सिंह ने ग्राम पंचायत भैना सदरपुर एवं आलमनगर में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों , अस्थायी गौ आश्रय स्थल , पंचायत भवन, तालाब आदि का निरीक्षण किया। मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ कार्य तेजी से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने काम्पोस्ट पिट, सोख पिट की बारीकी से निरीक्षण किया। कामपोस्ट पिट की ऊंचाई, लम्बाई और चौड़ाई की पैमाईश अपने सामने कराई। ऐसे ही सोख पिट की गहराई और व्यास की पैमाईश अपने सामने कराई। सोख पिट की जाली की साइज को लेकर उन्होंने जेई व मौजूद अन्य अधिकारियों से सवाल किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यहां की जमीन रेतीली है। दो इंच से अधिक की जाली न रखें। मुख्य विकास अधिकारी ने प्लास्टिक बैंक, आर आर सी सेंटर, कचरा ढोने के लिए खरीदे गए वाहन को भी देखा। निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिवालय और तालाब को भी देखा। उनकी कोशिश है कि ग्राम पंचायतों को खुशहाल, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की जो कोशिश की जा रही है उस पर सही दिशा में ग्राम पंचायतें आगे बढ़े। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाओं को तलाशने और विकसित करने के लिए ग्राम प्रधान से लेकर अधिकारियों तक को प्रेरित किया।

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

 







Related Posts

इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी

🔊 Listen to this इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के हित में यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने प्रयोगात्मक परीक्षा…

Read more

वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

🔊 Listen to this वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामनाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के नजदीक के गांव धनौरा में आयोजित 15 दिवसीय वेद परायण महायज्ञ में श्रध्दालुओ…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी

इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी

वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा

पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा

हापुड़: ट्रेन की चपेट में आए अर्जुन का मुस्लिम समाज ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

हापुड़: ट्रेन की चपेट में आए अर्जुन का मुस्लिम समाज ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत
error: Content is protected !!