हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला राजीव विहार, त्रिलोकी पुरम, मजीदपुरा आदि मोहल्ले के लोग इन दिनों बेहद परेशान हैं। यहां घरों की छत से मौत की दहलीज गुजर रही है। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर कपड़े सुखाने गई महिला भी घायल हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने कई बार प्रदर्शन किया, ज्ञापन सौंपा लेकिन अभी तक किसी ने इनकी सुध नहीं ली है।
बता दें कि बुलंदशहर रोड पर कई मोहल्ले हैं जिनकी छत से हाई टेंशन लाइन गुजर रही है। राजीव विहार समेत अन्य मोहल्ले के लोग मौत के साए में जीने को मजबूर हैं। बता दें कि कुछ समय पहले स्थानीय महिला कपड़े सुखाने छत पर गई थी। इसी बीच वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसकर छत से नीचे आ गिरी जो बुरी तरीके से घायल हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रदर्शन किए हैं, अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा लेकिन अभी तक एक हाईटेंशन लाइन की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
























