हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सिंभावली शुगर मिल पर पिछले वर्ष का किसानों का करीब 80 करोड़ रुपए बकाया है। चीनी मिल ने किसानों का भुगतान जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया था लेकिन भुगतान न होने से किसान बेहद नाराज हैं जिसके बाद गन्ना समिति के सचिव राकेश पटेल ने सिंभावली शुगर मिल को नोटिस जारी किया है जिसमें 14 दिनों के भीतर किसानों के गन्ने का भुगतान करने की बात कही है। ऐसा न करने पर ब्याज के साथ भुगतान करने को कहा है।
सिंभावली शुगर मिल पर पिछले वर्ष का अभी तक करीब 80 करोड़ रुपए के भुगतान बकाया है। ऐसे में शासन ने किसानों को 14 दिन में गन्ने का भुगतान किए जाने का आश्वासन दिया था लेकिन नया सत्र शुरू होने के बाद भी पुराने सत्र का भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में गन्ना समिति के सचिव ने शुगर मिल को नोटिस जारी कर भुगतान करने के लिए कहा है।
धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर
🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…
Read more

























