राजस्व कर्मचारियों की सम्पत्ति की जांच की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीनों तहसील हापुड़, धौलाना व गढ़मुक्तेश्वर के साथ-साथ जिला कलैक्टर के दफ्तरों में ऐसे बाबू तैनात है, जो लम्बे अर्से से एक ही सीट पर तैनात है और शासनादेशों का खुला उल्लंघन कर रहे है। इन कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार में डूबे रहने के आरोप है। इस की एक शिकायत किंही के द्वारा उत्तर प्रदेश शासन को भेजी है।
राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव ने मेरठ मंडल के आयुक्त को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए है। सबसे पहले ई हापुड़ न्यूज जिलाधिकारी आवास पर तैनात आशुलिपिक/ ओएसडी शशीकांत से रु-ब-रु कराते है, जो गत 12 वर्षो से एक ही सीट पर तैनात है।
कौन है शशीकांत- करीब 12 साल पहले शशीकांत वाणिज्य कर विभाग में तैनात थे औऱ जुगाड़ करके राजस्व विभाग से सम्बद्ध हो गए। इन्हें प्रतिनियुक्ति पर नहीं भेजा गया है। शशीकांत गत 12 वर्ष से जिलाधिकारी के आवास पर आशु लिपिक/ ओएसडी के पद पर तैनात है। एक ही सीट पर एक ही स्थान पर लम्बे अर्से से तैनात रहना शासनादेश के विरुद्ध है।
शिकायतकर्ता ने शासन को लिखे पत्र में शशीकांत पर अनेक गम्भीर आरोप लगाए है। पत्र में उन्होंने मांग की है कि शशीकांत को मूल विभाग वाणिज्य कर में वापिस भेजा जाए औऱ उसकी सम्पत्ति की जांच की जाए।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























