FILE PHOTO
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थ स्थल बृजघाट पर पौष अमावस्या के दिन शुक्रवार को लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। पौष अमावस्या पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा राजस्थान से लाखों श्रद्धालु कड़कड़ाती सर्दी में गंगा स्नान हेतु बृजघाट पहुंचे और गंगा में स्नान किया।
पौष माह को छोटा पितृ पक्ष भी कहा जाता है और इस माह में मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है। पौष अमावस्या को पितरों का पिंडदान और श्राद्ध करने से पूर्वजों को मुक्ति मिलती है। ऐसी मान्यता है कि पौष अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने, दान करने, पीपल को जल देकर परिक्रमा करने और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पौष अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने बृजघाट गंगा तट पर स्नान कर गरीबों को भोजन कराया और वस्त्र वितरित किए।
हापुड़ में अब खुल गया है BIKANERVALA: 7817077953


























