👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के 59 ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब नए सिरे से इन पदों को भरने की तैयारी शुरू हो गई है। बता दें कि विकास कार्यों में प्रधानों और सचिवों की सहायता के लिए जिले के गांव में तैनात किए गए 59 पंचायत सहायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पंचायत सहायकों को 6,000 प्रति माह के मानदेय पर रखा गया था जिनके रिक्त होने पर दोबारा इन पदों को भरने की कवायद शुरू हो गई है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010





























