हस्तशिल्पियों के लिए सुनहरी मौका
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): हस्तशिल्पियों के निर्यात बाजार हेतु डिजाइन वर्कशॉप योजना अंतर्गत राष्ट्रीय पुरुस्कारी हस्त शिल्पी के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान कराया जाना है वित्तीय वर्ष 2021-22 में 15 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु कुशल एवं अकुशल कारीगरों एवं पुरुस्कारी हस्तशिल्पी के आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। उक्त योजना अंतर्गत आवेदन हेतु आवेदित की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो, आवेदक को केवल एक ही बार लाभान्वित किया जाएगा। आवेदक की शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं है। प्रशिक्षण उपरांत आवेदक को मानदेय भी प्रदान किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण योजना अंतर्गत इच्छुक आवेदक एवं राष्ट्रीय पुरुस्कारी हस्त शिल्पी विकास भवन हापुड़ में स्थित कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, हापुड़ में किसी भी कार्य दिवस में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2022 है।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*

























