👁 0 views Views
अल्पसंख्यक विभाग ने युवा वैज्ञानिक मौ नदीम को किया सम्मानित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में विकास भवन के सभागार में रविवार को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया गया। जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के गांव नली हुसैनपुर निवासी मोहम्मद नदीम को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने सम्मानित किया। नदीम को यह सम्मान अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने तथा विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के चलते दिया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम ने प्रमाण पत्र देकर नदीम का हौसला बढ़ाया। इस दौरान मोहम्मद नदीम ने लोगों को तकनीक के बारे में भी जागरूक किया।

नगर पालिका परिषद हापुड़ चेयरमैन पद की भावी प्रत्याशी (भाजपा) अलका निम की ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

































