👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी में 22 दिसंबर को वाणिज्य कर विभाग तथा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा संयुक्त जीएसटी कैंप का आयोजन किया जा रहा है जो सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक लगाया जाएगा। इस शिविर में व्यापारियों के नए जीएसटी के रजिस्ट्रेशन और जीएसटी संबंधि समस्याओं का निवारण किया जाएगा। कैंप में अधिकारी व्यापारियों को जीएसटी रिटर्न खुद भरने की ट्रेनिंग भी देंगे। कैंप में पहुंचने वाले व्यापारियों को अपने साथ पैन नंबर, आधार कार्ड, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, डिजिटल सिगनेचर, बैंक खाते की जानकारी, व्यापार स्थल के पते का प्रमाण पत्र आदि लाना होगा।
हापुड़ में अप्सरा गैलरी वाले खोलने जा रहे हैं नया प्रतिष्ठान ZOCA CAFE: 9536990003

























