हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की रात करीब 10:00 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली और बस की भिड़ंत हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली हाईवे से उतरकर पलट गई। वहीं बस में मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहत की बात यह रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं हादसे के दौरान यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया जिसे समय रहते काबू में कर लिया।
बता दें कि यात्रियों से भरी एक बस जम्मू-कश्मीर से गंगा सागर जा रही थी। जैसे ही वह गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट के पास पहुंची तो ट्रैक्टर ट्रॉली से बस की भिड़ंत हो गई जिसमें ट्रॉली हाईवे से उतरकर पलट गई।
मामला ब्रजघाट में स्थित के एक ढाबे के पास का है। टक्कर लगने के दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच की। राहत की बात यह रही कि किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई। हालांकि यात्रियों को और ट्रैक्टर चालक को इस दौरान मामूली खरोच आई। बता दें कि ट्रैक्टर चालक गन्ना उतार कर वापस अपने घर लौट रहा था।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more
























