👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ नगर पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो कुंडल, एक चाकू तथा करीब 25 सौ रुपए नकद बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान हापुड़ पुलिस ने गोल मार्किट तिराहा से दो बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाश रफीक नगर हापुड़ के शोएब व आजाद है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने हापुड़ में गत दिनों हुई दो चोरियों में अपना हाथ स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625



























