हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के हाफ़िज़पुर क्षेत्र में स्थित ब्रजनाथपुर शुगर मिल परिसर में किसान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उत्कृष्ट गन्ना उत्पादन एवं गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया ।
बृजनाथपुर शुगर मिल द्वारा शुक्रवार को किसानों के सम्मान में एक कार्यक्रम में शुगर मिल की एमडी गुरसिमरन कौर द्वारा किसानों को विभिन्न उपहार दिए गए। अधिकतम आपूर्ति करने वाले किसानों में पहला स्थान अखाडा की रहने वाली किसान मगन देवी, ब्रहमदत्त शर्मा तथा मामराज रहे। वहीं इसके अतिरिक्त प्रगितशील तथा ट्रप विधि से सिंचाई करने वाले पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे। करीब 40 किसानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जोशिया वैज्ञानिक डॉक्टर ओमकार सिंह ने किसानों को नए गन्ना बीज एवं अधिक फसल उत्पादन करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा किसानों को अपना मोबाइल नंबर वितरित करते हुए कहा कि किसी भी तरह की समस्या के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से सीधा संवाद करने का आह्वान किया। वहीं ट्रेंच विधि द्वारा 100% नए गन्ने की किस्मों के लिए किसान सतेंद्र सिंह को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी गई। सम्मेलन के दौरान जलवायु परिवर्तन पर भी चर्चा की गई और फसलों में लगने वाले रोग के बारे में विशेषज्ञों ने किसानों को अवगत कराया।


























