हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर शुक्रवार की देर शाम जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी जिसकी वजह से राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि बुलंदशहर रोड पर सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है जिसे 10 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है। ऐसे में एक ओर का रास्ता बंद है जबकि दूसरी तरफ से ही दोनों ओर का ट्रैफिक निकाला जा रहा है। ऐसे में शुक्रवार की शाम को बुलंदशहर रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। एक ही ओर से दोनों साइड का ट्रैफिक आने जाने की वजह से वाहन सवारों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। एसडीएम हापुड़ दिग्विजय सिंह ने हाल ही में लोगों की समस्याओं को देखते हुए बुलंदशहर रोड का निरीक्षण किया था और अधिकारियों को तीन दिन के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि बुलंदशहर रोड पर सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा जिसके चलते मेरठ और बुलंदशहर की बसों का रूट भी डायवर्ट है।


























