👁 0 views Views
मोबाइल पर सट्टा करने का आरोपी पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मोबाइल की मदद से सट्टे का अवैध धंधा करने वाले सट्टेबाज को सिम्भावली पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन तथा मोबाइल में सट्टा पर्ची का स्क्रीन शाट बरामद किया है।
एक सूचना पर पुलिस ने सट्टे के ठिकाने पर छापा मारा और मौके से सट्टेबाज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गांव सिखैड़ा के आमिर के रूप में की गई है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























