हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के 12 वाहन शोरूम संचालकों को एआरटीओ विभाग ने नोटिस जारी किया है जहां पर बिना विशेषज्ञों के वाहनों का पंजीयन कराया जा रहा था। एआरटीओ विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसी के साथ कुछ सर्विस सेंटर पर प्रदूषण जांच केंद्र नहीं लगे थे जिनकी जांच रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
एआरटीओ प्रवर्तन आशुतोष उपाध्याय का कहना है कि शासन के निर्देश पर जांच अभियान चलाया गया है जिसके तहत पाया गया कि कई शोरूम ऐसे हैं जहां बिना विशेषज्ञों के वाहनों का पंजीयन किया जा रहा है जिसके चलते 12 को नोटिस जारी किया गया है।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*






























