हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर घूघराला के जंगलों में लगे ट्रांसफार्मर को एक ग्रामीण ने बिना विभाग की इजाजत के दूसरे स्थान पर शिफ्ट करा दिया जिसके बाद विभाग ने मुकदमा दर्ज करवाया है।
उबारपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता रविकांत गुप्ता ने बताया कि गांव महमूदपुर घूंघराला के जंगलों में 25 किलोवाट का एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जिसे इसरार अहमद निवासी गांव घूघराला ने बिना अनुमति के ही ट्रांसफार्मर हटवा कर दूसरे स्थान पर रखवा दिया। विभाग की अनुमति के बिना ट्रांसफार्मर हटवाने पर पुलिस ने इसरार अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























