आत्मरक्षा अभियान पर सेमिनार
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के प्रेमवती देवी मारवाड कन्या इण्टर कॉलेज पिलखुवा में शुक्रवार को क्रीडा भारती जनपद हापुड़ एवं कराटे एसोसिएशन हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में आत्मरक्षा अभियान के अन्तर्गत आत्मरक्षा के लिए कराटे सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में विद्यालय की प्रधानाचार्या रजनेश मित्तल ने कराटे खेल को आत्मरक्षा तथा स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा बताते हुए और वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता समझाते हुए इस खेल को सीखने के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित किया। कराटे कोच मनीषा ने कराटे की तकनीक, किक,पंच, ब्लॉक और फुटवर्क के द्वारा बिना हथियार के अपना बचाव कैसे किया जाता है और कराटे के निरंतर अभ्यास से इस बदलते हुए मौसम में अपने- आप को स्वस्थ रखने के तरीकों के बारे में बताया। विद्यालय की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने सेमिनार में भाग लिया और अपनी आत्मरक्षा और स्वस्थ रहने के लिए कराटे की तकनीकों को आत्मसात किया।
GENUINE SUPPLEMENT लेने के लिए अभी कॉल करें : 96392 79522





























