VIDEO: तमंचे के बल पर युवक के साथ मार पिटाई












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव ककराना में बीती रात एक बाइक पर सवार चार दबंग ककराना निवासी भूपेंद्र सिंह के साथ मारपिटाई करने पहुंचे। भूपेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है जिसका कहना है कि आरोपियों के पास तमंचा भी था जिसे उन्होंने हवा में लहराया और धमकी दी। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। धौलाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार भूपेंद्र सिंह पुत्र सूरज सिंह निवासी ककराना धौलाना का कहना है कि 6 दिसंबर को उसकी पत्नी के मोबाइल से एक नंबर पर गलती से कॉल लग गई। कॉल लगने के पश्चात कहासुनी हो गई जिससे गुस्साए कुछ लोग बुधवार की रात को गांव ककराना पहुंचे जहां गांव में स्थित चाय की दुकान पर बैठे भूपेंद्र सिंह के साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। भूपेंद्र का आरोप है कि एक बाइक पर चार दबंग बैठ कर आए जिन्होंने उसके साथ हाथापाई की और तमंचा दिखाकर धमकी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भूपेंद्र सिंह ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।









Related Posts

एसपी ने चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

🔊 Listen to this एसपी ने चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य करने व कानून-व्यवस्था में सराहनीय योगदान देने वाले अलग-अलग…

Read more

“यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग

🔊 Listen to this “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा ने बुधवार को हापुड़ के जिलाधिकारी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एसपी ने चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

एसपी ने चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

“यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग

“यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग

राज्य स्तरीय टीम द्वारा की गई टी 0बी0 विभाग की समीक्षा

राज्य स्तरीय टीम द्वारा की गई टी 0बी0 विभाग की समीक्षा

गढ़: होली से पहले बड़ी कार्रवाई, 13 कुंतल रंगीन कचरी पकड़ी

गढ़: होली से पहले बड़ी कार्रवाई, 13 कुंतल रंगीन कचरी पकड़ी

शांकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर हुई FIR के विरोध में उतरे कांग्रेसी

शांकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर हुई FIR के विरोध में उतरे कांग्रेसी

हापुड़: श्यामनगर रेलवे फाटक पर बनेगा अंडरपास

हापुड़: श्यामनगर रेलवे फाटक पर बनेगा अंडरपास
error: Content is protected !!