हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसने मार पिटाई का रूप ले लिया। इस दौरान एक-दूसरे पर जमकर लात घुसों की बरसात की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मौके से गुजर रहे राहगीर ने वीडियो बना कर अपने कैमरे में कैद कर लिया।
आपको बता दें कि वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से सड़क पर दो गुट आपस में भिड़ गए हैं जिनकी वजह से यातायात भी अवरुद्ध हो गया है। हालात को देखकर राहगीरों को अपना रास्ता ही बदलना पड़ा। 17 सेकंड का यह है वीडियो गढ़मुक्तेश्वर का बताया जा रहा है जो इस दौरान जमकर वायरल हो रहा है।
गढ़: गंगा स्नान के लिए आए जनपद रामपुर में तैनात पीसीएस अधिकारी की मौत
🔊 Listen to this गढ़: गंगा स्नान के लिए आए जनपद रामपुर में तैनात पीसीएस अधिकारी की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा स्नान…
Read more


























